नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया। दिल्ली की सीमा पर पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान जुटे हैं। इसको लेकर मोदी ने कहा कि संसद में कृषि सुधारों को अमली जामा पहनाया गया।
अरबिंदो के बहाने वोकल फॉर लोकल का मंत्र
आज जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं, तब महर्षि अरबिंदो याद आते हैं। उन्होंने खद की क्षमता पर भरोसा करने की बात कही। अरबिंदो ने विदेशों से सीखने का विरोध नहीं किया। यही आत्मनिर्भर भारत की वोकल फॉर लोकल भावना है। वे कहते थे कि राष्ट की शिक्षा स्टूडेंट की दिल-दिमाग की ट्रेनिंग होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा की जो बात तब कही थी, वह आज हम नई शिक्षा नीति के माध्यम से कर रहे
हैरिटेज को सहेजने के प्रयास जारी
कोरोनाकाल के बावजूद हमने हैरिटेज वीक मनाते देखा। दिल्ली में हमारे संग्रहालयों में कई सराहनीय प्रयास किए गए। अब आप घर बैठे इसे देख पाएंगे। अजंता की गुफाओं की पेंटिंग्स को संजोने का काम जारी है। प्रकृति को देखने के नजरिए में बदलाव आया है। इंटरनेट चेरी ब्लासम स भरा पड़ा है। दखन स लगता है कि इसम जापान की फोटो हैं, पर ये शिलॉन्ग की तस्वीरें हैं। डॉ. सलीम अली की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने पक्षियों के लिए काफी काम किया है।
प्रेरक विदेशी
जोनस ब्राजील में लोगों को उपनिषद पढ़ाते हैं। वे 4 साल तमिलनाडु के गुरुकुल में रहे। वे स्टॉक से लेकर स्प्रिचुअलिटी तक अपना मैसेज टेक्नोलॉजी से आगे बढ़ाते हैं। वे 1.5 लाख स्टूडेंट्स को पढ़ा चुके हैं। न्यूजीलैंड के एक सांसद गौरव शर्मा ने संस्कृत में शपथ ली। हम कामना करते हैं कि वे नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे।
गुरुपर्व पर प्रकाश फैलेगा।
कल गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाश दिवस मनाएंगे। दुनियाभर में उनके संदेश सुनाई देते हैं। वे कहते थे कि सेवक का काम सेवा करना है। बीते सालों में सेवा करने के कई मौके आए और गुरु साहब ने हमसे कई सेवाएं ली। गुरु साहब की कृपा रही कि उन्होंने मुझे सेवा के लिए करीब से जोड़ा। कच्छ के लखपत गुरुद्वारा की मरम्मत कराई गई।